गढ़वा: इस वक्त की बड़ी खबर गढ़वा से जहां सुरक्षा बलों ने बुढ़ा पहाड़ से सटे झंडी पहाड़ से 51 आईईडी बम बरामद कर लिया है.IEDबम के साथ 2 हैंड ग्रेनेड,डेटोनेटर वायर,कॉपर वायर,बैटरी,जिलेटिन सहित दैनिक उपयोग की वस्तुएं मिली है.

पुलिस,सीआरपीएफ 172 बटालियन और कोबरा को लगातार दूसरे दिन बड़ी सफलता मिली है. बुढ़ा पहाड़ से सटे झंडी पहाड़ से सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया है. सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए छिपा कर रखे गए 51 आईईडी बम को जब्त किया गया है. इसके साथ दो हैंड ग्रेनेड,डेटोनेटर वायर,कॉपर वायर,बैटरी,जिलेटिन सहित दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी बरामद की गई है.

गौरतलब है की जब से बूढ़ा पहाड़ से भाकपा माओवादियों का खात्मा हुआ है तब से सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है.