NAWADA::- बड़ी खबर बिहार के नवादा से है जहां बिहार पुलिस के एक जवान ने अपने पावर का हनक दिखाते हुए छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी।हत्या की यह घटना नवादा जिले के नारदीगंज थाना में हुई है।इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार नारदीगंज के रामें गांव में जमीन विवाद में बिहार पुलिस के जवान ने अपने ही सगे छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। मामले में मृतक की पत्नी ने अपने जेठ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है,जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी भाई और उसकी पत्नी को हिरासत में लिया है। वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान श्याम देव सिंह के 35 वर्षीय पुत्र कौशल कुमार के रूप में की गई है।
मामले में मृतक की पत्नी अर्चना कुमारी ने बताया कि हमारे भैंसूर प्रमोद कुमार बिहार पुलिस में है। उन्हौने अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर हमारे पति की पीट-पीटकर हत्या किए हैं। हमारे पति घर के बाहर खड़े थे। प्रमोद सिंह व उनके बेटे व पत्नी हमारे पति को उठाकर अपने घर में ले गए और घर बंद करके जमकर पिटाई की। बाद में उनकी मौत होने के बाद घर के बाहर फेंक कर फरार हो गए।
काम नहीं आयी पैरवी
हत्या के बाद पुलिस पावर का रौब जमाते हुए आरोपी प्रमोद ने कहा कि हमारी इतनी पैरवी है कि हमें तुम लोग कुछ नहीं कर पाओगे, क्योंकि हम बिहार पुलिस में हैं। इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रमोद सिंह और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया ।आरोपी ने खुद को बिहार पुलिस का जवान बताकर धौंस जमाने की कोशिश की पर स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने उसकी एक भी नहीं सुनी और पति-पत्नी दोनो को अपने साथ लेते गए।
जमीन का चल रहा था विवाद
मृतक की पत्नी ने आरोप लगाई है कि मृतक के बड़े भाई प्रमोद सिंह के द्वारा जमीन विवाद में किन्ही की बात नहीं सुने और हमारी पति की पीट-पीटकर हत्या किए हैं। बताया है कि भैसूर प्रमोद सिंह,उनका बेटा राहुल कुमार,पत्नी अनिता कुमारी के द्वारा पिटाई की गई है। जिसके कारण ही मौत हुई है।वहीं इस मामला पर थाना प्रभारी ने कहा है कि जमीन का विवाद काफी दिनों से चल रही था मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत हुई है।आरोपी को हिरासत में लेकर पुछताछ की जा रही है।

