कोडरमा : खबर है कोडरमा की जहां तिलैया थाना क्षेत्र के हावड़ा-नई दिल्ली मेन लाइन के किनारे रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक नरकंकाल बरामद हुआ है. फिलहाल घटना की जानकारी के बाद तिलैया पुलिस मौके पर पहुंची और नरकंकाल को जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए लैब भेजवाया. जहां से नरकंकाल बरामद हुआ है वहां से एक कंबल भी बरामद किया गया है.
जानकारी के अनुसार जहां से नरकंकाल बरामद हुआ है उसके बगल में एक आयरन फैक्ट्री है और वहां एनएच फोरलेन का काम चल रहा है. ऐसे में सोचने वाली बात है कि बॉडी कंकाल बन गई और इसी बीच किसी की नज़र बॉडी पर नहीं पड़ी और जब बॉडी गलकर कंकाल बन गई तो मामले का खुलासा हुआ. स्थानीय लोगों की नज़र नरकंकाल पर पड़ी जिसके बाद लोगों ने नरकंकाल पाए जाने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. फिलहाल पुलिस नरकंकाल की पहचान में जुटी हुई है और फोरेंसिक जांच के बाद ही शव की पहचान हो पाएगी. इधर घटना को लेकर इलाके में कौतूहल है. पुलिस पूरी शिद्दत के साथ मामले की जांच में जुटी हुई है.
