इस वक़्त की बड़ी खबर आ रही है नालंदा जिला से जहां पंचायत चुनाव के दौरान ग्रामीणों ने रोड़ेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया है।
दरअसल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान अस्थावां प्रखंड के कैला पंचायत के 133 बूथों पर ईवीएम खराब होने पर ग्रामीणों ने रोड़ेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया है। घटना की सूचना मिलते ही बिहारशरीफ के अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अनुराग सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी गांव पहुंच कर लोगों से घटना की जानकारी ली और समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया।
मौके पर मौजूद अधिकारी ने बताया है कि लोगों में थोड़ा भ्रम था जिस कारण थोड़ी परेशानी हुई है। ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत करा दिया गया। वहीँ जो लोग इस उपद्रव में शामिल थे उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। आपको बता दें कि पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बलों के बीच चुनाव कराए जा रहे हैं ।
