नगर निगम चुनाव : मेयर प्रत्याशी को मिली जन्मदिन की बधाई ने लिया सियासी रंग,चुनाव से पहले गरमाया माहौल

Edited By:  |
nagar nigam chunaw nagar nigam chunaw

देवघर: नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी पारा बढ़ गया है. मेयर पद के लिए चुनाव से पहले माहौल पूरी तरह से गरमा गया है. गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे द्वारा मेयर प्रत्याशी नागेंद्र नाथ बलियासे उर्फ बाबा बलियासे को दी गई सार्वजनिक बधाई ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है. जन्मदिन के मौके पर मिल रही बधाई को औपचारिकता से ज्यादा चुनावी संकेत माना जा रहा है. सोशल मीडिया से लेकर चौक-चौराहों तक चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है.

वहीं, निकाय चुनाव को लेकर समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. चुनाव में महज अब कुछ ही दिन बच गए है. मेयर प्रत्याशी नागेंद्र नाथ बलियासे को मिल रहीबधाई ने देवघर की राजनीति को नया मोड़ दे दिया है.मेयर प्रत्याशी नागेंद्र नाथ बलियासे उर्फ बाबा बलियासे ने कहा कि वह जीत के प्रति आश्वस्त है. जनता का उन्हें भरपूर समर्थन है.