Hindi News / पूर्व मेयर हत्याकांड का आरोपी शूटर गोविंद मारा गया,अपराध जगत में मची हलचल

मुजफ्फरपुर में गैंगवार का खूनी अंत : पूर्व मेयर हत्याकांड का आरोपी शूटर गोविंद मारा गया,अपराध जगत में मची हलचल

Edited By:  |
muzzafarpur mein gangwar ka khooni ant muzzafarpur mein gangwar ka khooni ant

मुजफ्फरपुर:जिलेमें अपराध की दुनिया से जुड़ी बड़ी घटना सामने आई है. पूर्व मेयर समीर कुमार और प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड के आरोपी शूटर गोविंद की गैंगवार में गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने गोविंद पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें उसके सीने और पेट में करीब 8 गोलियां लगी. गंभीर रूप से घायल गोविंद को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस और जांच एजेंसियां लंबे समय से कर रही थी तलाश

गोविंद का नाम उस समय सुर्खियों में आया था जब वह पूर्व मेयर समीर कुमार और प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड में आरोपी के रूप में सामने आया था. इस चर्चित हत्याकांड में AK-47 जैसे अत्याधुनिक हथियारों के इस्तेमाल की बात सामने आई थी, जिसके बाद पूरे बिहार में सनसनी फैल गई थी. पुलिस और जांच एजेंसियां लंबे समय से इस मामले की जांच कर रही थीं.

पुरानी दुश्मनी में दिया थावारदात को दिया था अंजाम

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोविंद की हत्या आपसी गैंगवार का नतीजा मानी जा रही है. पुलिस को आशंका है कि अपराधियों के बीच वर्चस्व की लड़ाई और पुरानी दुश्मनी के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

मौके से कई खोखे और अन्य साक्ष्य बरामद

पुलिस ने मौके से कई खोखे और अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं. अधिकारियों का कहना है कि हत्या में शामिल अपराधियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.

गोविंद की मौत के बादसक्रिय आपराधिकगिरोहों में मची हलचल

गोविंद की मौत के बाद एक बार फिर बिहार में सक्रिय आपराधिक गिरोहों और गैंगवार की घटनाओं पर चर्चा तेज हो गई है.पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.