Hindi News / जामा मस्जिद मोतीपुर में लोगों ने एक साथ अदा की नमाज

मुजफ्फरपुर में ईद-उल-फितर की धूम : जामा मस्जिद मोतीपुर में लोगों ने एक साथ अदा की नमाज

Edited By:  |
muzzafarpur mein eid-ul-fitar-ki dhoom muzzafarpur mein eid-ul-fitar-ki dhoom

मुजफ्फरपुर:पूरे देश में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं.इसी क्रम में मुजफ्फरपुर जिले में भी हर्षोल्लास और उत्साह का माहौल देखने को मिला. एक माह के रोज़े के बाद चांद के दीदार के साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मना रहे हैं.

सुबह से ही मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है. मोतीपुर नगर परिषद क्षेत्र स्थित जामा मस्जिद मोतीपुर में हजारों की संख्या में लोगों ने एक साथ ईद की नमाज़ अदा की. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, जहां छोटे-छोटे बच्चे भी आपस में गले मिलकर खुशियां बांटते नजर आए.

मौके पर मस्जिद के मौलाना ने देश में अमन-चैन और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी. वहीं, नगर सभापति कुमार राघवेंद्र राघव ने सभी लोगों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार प्रेम, भाईचारा और शांति का संदेश देता है, जिसे सभी को मिलजुल कर मनाना चाहिए.

त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. इस दौरान थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार गुप्ता समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहे.