मुजफ्फरपुर में बड़ी वारदात : दुबई से लौटा पति ने पत्नी की गला रेतकर कर दी हत्या,आरोपी फरार
मुजफ्फरपुर: जिले के राजेपुर ओपी क्षेत्र के नवादा गांव में दिल दहला देने वाली घटना हुई है. जहां एक विवाहिता की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है. पति परहत्या का आरोप लगा है. जो कल ही दुबई से लौटा था. आरोप है कि दुबई से लौटे मनोज भगत ने बीती रात पत्नी रिंकू देवी की गर्दन काटकर हत्या कर दी है.घटना के बाद आरोपी मनोज भगत मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
ससुराल वालों पर अक्सरप्रताड़ित करने का आरोप
बताया जा रहा है कि रिंकू देवी अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं. घटना के बाद पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है. विवाहिताकी मां मीना देवी ने आरोप लगाया है कि अक्सर ससुराल वाले उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे और बेटे की दूसरी शादी कर देने की बात किया करते थे. थाने में शिकायत भी दर्ज कराया था. इसी बीच अब उनके दामाद मनोज भगत दुबई से घर लौटा था. सुबह में बेटी की लाश खून से लथपथ हालत में मिली. वहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान विवाहिता के परिजनों ने बेटी के लिए न्याय और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है.
FSL टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया
घटना की जांच के लिए मौके पर SDPO सरैया अभिजीत कौर भी पहुंची है. वहीं, FSL की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है. फिलहाल जांच चल रही है,वहीं आरोपी पति की गिरफ़्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है.फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है.





