MUZAFFARPUR:- सावन की पहली सोमवारी पर बिहार के देवघर कहे जाने वाले मुज़फ़्फ़रपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर में देर रात से ही जलाभिषेक शुरू हो गया है और यहां भक्तों का जनसैलाब उमड़ा है.पूरे इलाके में हर हर महादेव की गूंज सुनाई पड़ रही है.
भक्त शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित कर रहें हैं और अपनी मन की कामना भगवान भोले के समक्ष रख रहें हैं.मंदिर प्रबंधन ने बताया कि बाबा गरीब नाथ धाम में रात्रि 12 बजे से जलाभिषेक शुरु हो गया और हजारों की संख्या में पहलेजा घाट से आए कांवरिए कतार बद्ध होकर जलाभिषेक किया। बाबा गरीब नाथ धाम में अपार भीड़ को देखते हुए अरघा सिस्टम लगाया गया है।

बता दें कि सारण जिले के पहलेजा घाट से 80 किलोमीटर की दूरी पैदल चलकर मुजफ्फरपुर के बाबा गरीब नाथ धाम में बाबा पर जलाभिषेक किया जाता है। इस दौरान गरीब नाथ सेवादल सहित शहर के दर्जनों सेवादल के लोग भक्तों की सेवा में लगे रहो पूरी रात भक्तों की सेवा करते रहें इस दौरान प्रशासन की टीम भी मुतैद है।सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.

