Hindi News / जमुई में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को किया ढेर..इंसास राइफल...

मुठभेड़ : जमुई में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को किया ढेर..इंसास राइफल और डेटोनेटर भी बरामद

Edited By:  |
muthbhed me ek nakshali dher. muthbhed me ek nakshali dher.

जमुई-बड़ी खबर जमुई से है..यहां की पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली के मार गरिया है.पुलिस की तरप से सर्च ऑपरेशन अभी भी चल रहा है.

नक्सली और पुलिस के बीच यह मुठभेड़ जिले के गरही थाना क्षेत्र के सगदरी जंगल मे हुई है जहां एक नक्सली ढेर हुआ है.मुठभेड़ में ढेर हुए नक्सली की पहचान मतलु तुरी के रूप में हुआ है,मृतक पिंटू राणा दस्ते का सदस्य है..पुलिस ने मृत नक्सली का शव कब्जे में ले लिया है.इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने मौके से एक इंसास राइफल सहित भारी मात्रा में गोली और डेटोनेटर बरामद किया गया है.

बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, कि एरिया कमांडर पिंटू राणा और उसके दस्ते की मूवमेंट गिद्धेश्वर के जंगली इलाकों में चल रहा है. मिली सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों द्वारा देर रात गिद्धेश्वर के जंगली इलाकों में सर्च अभियान चलाया गया. सर्च अभियान के दौरान ही सगदरी जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान हुई फायरिंग में एक नक्सली ढेर हो गया.

मारे गए नक्सली की पहचान मतलू तुरी के रूप में हुई है. इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने मौके से एक इंसास राइफल सहित भारी मात्रा में गोली और डेटोनेटर बरामद किया गया है. नक्सली दस्ता अंधेरा और घने जंगलों का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे. सुरक्षा बलों द्वारा दस्ते में शामिल भागे हुए नक्सलियों की खोज के लिए जंगलों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

जमुई से सदानंद की रिपोर्ट