MADHUBANI:-बड़ी खबर बिहार के मधुबनी से है,यहां बेखौफ अपराधियों ने फुलपरास अनुमंडल पदाधिकारी के ड्राईवर मोहम्मद शकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.यह घटना फुलपरास थाना क्षेत्र के घोघरडीहा रोड में लोहिया चौक के पास हुई है.


मधुबनी में SDO के DRIVER की हत्या, सनसनी


मिली जानकारी के अनुसार दो बाइक पर सवार अपराधियों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया और फिर वहां से फरार हो गए.स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक पर सवार सिसवा बरही गांव निवासी मोहम्मद शकील के सीने में दो गोली मारी गयी जिसके बाद वह गिर गया । गोली की आवाज सुन कई लोग दौरे तब तक अपराधी भागने में सफल रहा.उन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल शकील को फुलपरास अनुमंडल हॉस्पिटल ले जाया गया । जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।


घटना की सूचना पर फुलपरास ,घोघरडीहा ,नरहिया ,लौकाही सहित कई थाना की पुलिस पहुंच कर अपराधियों की टोह में आसपास के क्षेत्र में छानबीन शुरू कर दिया । वहीं इस घटना से आसपास के क्षेत्र में दहशत व आक्रोश व्याप्त है ।