PATNA- समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं। उनको श्रद्धांजलि देने पहुंचे देश भर से आए सभी नेता धीरे-धीरे वापस लौट रहे हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अभी भी श्मशान घाट में डेरा जमाए हुए हैं। मानों उनको अभी भी विश्वास हो कि मुलायम सिंह यादव कहीं नहीं गए हैं और उनके पास हैं और जल्द लौट आएंगे।
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे। अखिलेश यादव की आवास से महा यात्रा आरंभ होने से पहले तेजस्वी यादव वहां पहुंच गए थे। मुलायम सिंह यादव के शव को कंधा देते समय तेजस्वी काफी भावुक हो गए थे। हो भी क्यों न उनके पिता लालू यादव ने कल कहा था कि हम तीन लोकसभा में एक साथ रहते थे। उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता।
उमड़ी लोगों की भीड़, थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार :जब तक सूरज चांद रहेगा मुलायम सिंह यादव तेरा नाम रहेगा। उत्तर प्रदेश की राजनीति में धरतीपुत्र नाम से फेमस मुलायम सिंह यादव अपने अंतिम यात्रा पर निकल चुके हैं। जानकारों की माने तो इस अंतिम यात्रा में भीड़ ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। क्या आम और क्या खास। सब के सब सैफई गांव की ओर चल पड़े और अंतिम संस्कार में पहुंच गए। मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने शरद पवार, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ, तेजस्वी यादव, सुप्रिया सुले, चंद्रबाबू नायडू, स्वामी रामदेव, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कमलनाथ, अशोक गहलोत ओम बिड़ला सहित कई वीआईपी नेता पहुंचे हैं।
बताया जाता है कि मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार उसी स्थान पर होगा जहां उनकी पहली पत्नी का अंतिम संस्कार हुआ था। अगल—बगल में दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताते चलें कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव का कल निधन हो गया था वह कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट थे।

