मोतिहारी में बड़ा हादसा : मिट्टी धंसने से 10 लड़कियों दबीं, एक की मौत

Edited By:  |
motiohari me bada hadsa motiohari me bada hadsa

मोतिहारी : इस वक़्त की बड़ी खबर आ रही है मोतिहारी से जहां मिट्टी धंसने से 10 लड़कियां जमीन में दब गई। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर जमीन में दबी लड़कियों को बाहर निकाला। हालांकि इस दौरान एक लड़की की मौत हो गई, जबकि 9 लड़कियां को बेहोशी की हालत में निकाल कर पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा थाना इलाके का है जहां मिट्टी धंसने से 10 लड़कियां जमीन में दब गई। बता दें कि हादसा उस वक़्त हुआ जब ये सभी लड़कियां मिट्टी निकालने के लिए सुरंग जैसे गड्ढे में घुसी थीं। इसी दौरान मिट्टी की ऊपरी परत लड़कियों के ऊपर ही भरभराकर गिर पड़ी जिससे यह सभी मिट्टी में धस गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर जमीन में दबी लड़कियों को बाहर निकाला। जानकारी मिल रही है कि हादसे में जान गंवाने वाली लड़की की पहचान गुलाइची कुमारी के रूप में हुई है। उसकी दो महीने बाद शादी होने वाली थी।

वहीँ हादसे में घायल होने वाली लड़कियों की पहचान कर ली गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रीति कुमारी, पूजा कुमारी, रौशनी कुमारी, बेबी खातून को बेहतर इलाज के लिए बेतिया मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जानकारी मिली है कि बुधवार के दिन भी इन्हीं लड़कियों ने हादसे वाली जगह से मिट्टी निकाली थी। गड्ढा इतना गहरा हो गया था कि दूसरे दिन मिट्टी खोद रहीं लड़कियों पर पूरा मिट्टी का ढेर ही गिर पड़ा। हादसे के दौरान ही किनारे खड़ी दूसरी लड़कियों ने शोर मचाना शुरू किया। शोरगुल सुनकर तुरंत ही गांव वाले मौके पर पहुंचे और राहत बचाव शुरू किया।


Copy