MOKAMA- भाजपा सांसद मनोज तिवारी आज मोकामा विधानसभा उपचुनाव को लेकर पंडारक प्रखंड के दरबे भदौर गांव में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। मतदाताओं से उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी सोनम देवी को भारी बहुमत से जिताना है। मनोज तिवारी ने मतदाताओं को सही उम्मीदवार का समर्थन करने को कहा। भाजपा के बिना विकास अधूरा है। दूसरे राजनीतिक दलों में ईमानदारी और समर्पण का अभाव है ।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने चुनावी गीत गाकर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया । मौके पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ सियाराम सिंह आदि मौजूद थे।
अजय कुमार मिश्रा

