फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए 35 पुलिसकर्मी : मोतिहारी पुलिस बैरक में खीर खाने के बाद जवान हुए बीमार

Edited By:  |
MOIHARI ME 35 POLICE FOOD POISIONING KE HUE SIKAR MOIHARI ME 35 POLICE FOOD POISIONING KE HUE SIKAR

MOTIHARI:-मोतिहारी में करीब 35 फूड प्वाइनिंग के शिकार हो गये..आनन-फानन में सभी जवानों को सदर अस्पताल मे भर्ती करवाया गया जहां सभी जवान खरते से बाहर हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात मोतिहारी केे गंडक कॉलोनी स्थित बैरक में रह रहे जिला पुलिस बल के करीब 35 जवान त फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। इन जवानो ने भोजन में रोटी सब्भोजी के साथ खीर खाई थी।भोजन करने के तुरंत बाद जवानों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत शुरू हो गई। इतनी संख्या में जवानों के अचानक बीमार पड़ने से बैरक मेंं अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। आनन-फानन में सभी जवानों को सदर अस्पताल लाया गया।

फूड प्वाइजनिंग से बीमार जवानों की सूचना पर एसपी नवीन चंद्र झा खुद सदर अस्पताल पहुंचकर जवानों को का हाल-चाल लिया और उपस्थित डॉक्टरों से बात की। इस मामले पर सिविल सर्जन डॉ. अंजनी कुमार ने बताया कि सभी जवान खतरे से बाहर हैं। अधिकांश जवानों को इलाज के बाद अस्हपतला से छुट्टी दे दी गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार गंडक कॉलोनी स्थित बैरक में पहले सीआरपीएफ के जवान रहते थे। सीआरपीएफ के खाली करने के बाद यहां के बैरक में जिला पुलिस बल के जवान रहते हैं। बैरक में फिलहाल 200 से ज्यादा पुलिस जवान रहते हैं। रविवार रात करीबे 35 जवानों ने भोजन में रोटी-सब्जी के साथ खीर खाई थी। खीर खाने के कुछ देर बाद जवान उल्टी व पेट दर्द से बेचैन होने लगे,जिसके बाद पुलिस लाइन की गाड़ी से सभी को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।


Copy