रांची : राजधानी रांची में बिहार के MLC सुनील चौधरी की बेटी सुरभि की शादी का समारोह भव्य आयोजन और विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी का गवाह बना. इस वैवाहिक समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन समेत राजनीति, प्रशासन और सामाजिक जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की. सभी ने नवदंपति को शुभकामनाएं दी और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की.

राज्यपाल संतोष गंगवार और CM हेमन्त सोरेन समेत कई गणमान्य हुए शामिल

सीएम हेमन्त सोरेन अपनी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन के साथ MLC सुनील चौधरी के आवास पर पहुंचे और काफी देर तक वहां रुके. MLC सुनील चौधरी के परिवार के सदस्यों ने सीएम हेमन्त सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन का मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग पहना कर सम्मान किया.

राज्यपाल संतोष गंगवार और CM हेमन्त सोरेन समेत कई गणमान्य हुए शामिल

वहीं शादी समारोह में झारखंड की राजनीति के कई बड़े चेहरे एक साथ नजर आए. संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, संजय यादव, नवीन जायसवाल, मुख्य सचिव अविनाश कुमार और सांसद महुआ माजी सहित कई प्रमुख नेताओं ने समारोह में पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया. बीजेपी, कांग्रेस और JMM के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी विवाह समारोह में शिरकत की, जिसने समारोह को राजनीतिक और सामाजिक जगत का एक बड़ा मिलन समारोह भी बना दिया.

राज्यपाल संतोष गंगवार और CM हेमन्त सोरेन समेत कई गणमान्य हुए शामिल

राजनीतिक हस्तियों के साथ-साथ प्रशासनिक महकमे के कई अधिकारी और ब्यूरोक्रेसी से जुड़े लोग भी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए. जानी-मानी लोकगायिका और बिहार के अलीनगर से विधायक मैथिली ठाकुर भी समारोह का हिस्सा बनी. दरभंगा के बीजेपी जिलाध्यक्ष समेत कई अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

राज्यपाल संतोष गंगवार और CM हेमन्त सोरेन समेत कई गणमान्य हुए शामिल

शादी का मुख्य वैवाहिक कार्यक्रम रांची के JAP-1 ग्राउंड में आयोजित किया गया. पूरे आयोजन में मेहमानों की आवाजाही बनी रही. सुनील चौधरी की बेटी सुरभि के विवाह समारोह में पहुंचे अतिथियों ने परिवार को बधाई दी और नवदंपति के सुखमय भविष्य की कामना की. इस तरह सुरभि की शादी का यह आयोजन पारिवारिक खुशियों के साथ-साथ राजनीति, प्रशासन और सामाजिक जगत की कई हस्तियों के एक मंच पर जुटने का खास अवसर बन गया.

राज्यपाल संतोष गंगवार और CM हेमन्त सोरेन समेत कई गणमान्य हुए शामिल