Patna:-विधान परिषद चुनाव के लिए NDA के चारों प्रत्याशियों ने नामांकन कर दिया..CM नीतीश कुमार,डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद एवं रेणू देवी,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल,केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय एवं जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के साथ एनडीए के अन्य नेताओं की मौजूदगी रही. जेडीयू प्रत्याशी रविन्द्र सिंह और आफाक अहमद खां, बीजेपी प्रत्याशी अनिल शर्मा और हरि सहनी ने विधान सभा के प्रभारी सचिव पवन कुमार पांडेय के समक्ष नामांकन का पर्चा भरा है.

NDA के चारो प्रत्याशियों ने  दिग्गजों की मौजुदगी में किया नामांकन..सभी 7  प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय..

विधान परिषद के 7 सीटों के लिए हो रहे चुनाव के लिए अभी तक कुल 7 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है और कांग्रेस एवं वामपंथी दलों ने अलग से प्रत्याशी उतारने से इंकार किया है.ऐसे में सभी सातों प्रत्याशियों का निर्विरोध विधान पार्षद बनना तय है.

NDA के चारो प्रत्याशियों ने  दिग्गजों की मौजुदगी में किया नामांकन..सभी 7  प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय..

बताते चलें कि आरजेडी के तीन प्रत्याशियों की घोषणा के बाद जिस तरह से भाकपा माले ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और इसे महागठबंधन धर्म के खिलाफ बताते हुए अपना प्रत्याशी उतारने की घोषणा की थी और कांग्रेस ने भाकपा माले के प्रत्याशियों को समर्थन देने की बात कही थी..उससे यह संभावना लग रही थी कि शायद विधान परिषद के लिए हो रहे चुनाव में मतदान की नौबत आ जाए..पर आरजेडी के साथ बैठक के बाद सीपीआईएमएल के नेता जिस तरह से अपने फैसले से पीछे हटे और आरजेडी के प्रत्याशियों के नामांकन में पहुंचे..उससे स्पष्ट हो गया था कि कांग्रेस को अपने निर्णय से वापस आने के सिवा कोई चारा नहीं रह गया था.हलांकि कांग्रेस नेता प्रद्युम्न यादव ने नामांकन के लिए एनआर कटवाया है पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और विधायक दल के नेता अजीत शर्म ने कांग्रेस की तरफ से विधान परिषद में नामांकन की बात को खारिज किया है.