NAWADA : नवादा के एमएलसी अशोक यादव आज वारिसलीगंज जिला परिषद प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता दिवंगत श्रवण सिंह के निधन के उपरांत उनके गांव कोचगांव पहुंचे और उनकी पत्नी जिला परिषद सदस्य गीता देवी जी से मुलाकात की और शोक संवेदना प्रकट की।

MLC अशोक यादव पहुंचे दिवंगत श्रवण सिंह के घर, परिजनों से की मुलाकात, बंधाया ढांढस

इसके साथ ही उन्होंने ईश्वर से शोककुल परिजनों को सहन शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने उनकी पुण्य स्मृतियों को याद करते हुए कहा कि श्रवण जी एक सच्चे समाजसेवी और निष्ठावान व्यक्तित्व के धनी थे, जिनको क्षेत्र के लोग हमेशा याद रखेंगे। वे हम सबों के दिलों में सदैव मौजूद रहेंगे।

MLC अशोक यादव पहुंचे दिवंगत श्रवण सिंह के घर, परिजनों से की मुलाकात, बंधाया ढांढस

जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा कुमारी ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, पूर्व पैक्स अध्यक्ष योगेंद्र यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि संजय यादव, बाल्मीकि यादव, वीरेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।