बेड़ो: लापुंग थाना के पोक्टा गांव की एक नबालिक लड़की का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। लड़की पिछले 9 दिनों से लापता थी। ये शव अकरम रोमा गांव के जंगल में नदी किनारे बालू में दफनाया हुआ मिला।

बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में उसकी हत्या कर शव को दफना दिया गया। पुलिस ने आरोपी नाबालिग प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ सालों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। 9 दिन पहले लड़की लापता हो गयी थई जिसकी गुमशुदगी का मामला थाने में दर्ज कराया गया था। और आज उसका शव बरामद हुआ। अब पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।