रांची: रांचीमौसम विभाग ने रिपोर्ट जारी किया. अगले दो से 3 दिनों तक तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट होगी. ठंड और कपकपी के साथ एक बार फिर से शीतलहर चलने की संभावना है.
मौसम विभाग के द्वारा बताया गया है कि उत्तरी पूर्व मध्य भाग में तीन से चार डिग्री तापमान में गिरावट होगी. लोगों को सेहत पर ध्यान रखते हुए गर्म कपड़े के साथ साथ गर्म भोजन और स्वास्थ्य पर ध्यान रखने की सलाह दी गई है.
गुमला, सिमडेगा, रांची एवं लोहरदगा का तापमान अगले 24 घंटे में 3 से 4 डिग्री की और गिरावट होने की संभावना व्यक्त की गई है. वर्तमान में रांची, लोहरदगा एवं गोड्डा जिला का तापमान 8 डिग्री 9 डिग्री और 10 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज की गई है. सुबह के समय मौसम शुष्क और साफ रहेगा. कपकपी के साथ-साथ तापमान में लगातार गिरावट होगी.
