रांची:बुंडू में मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह है. कई बूथों पर वोट देने के लिए मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी है.

पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं में अधिक उत्साह देखा जा रहा है. बैलेट पेपर पर वोटिंग के कारण मतदान प्रक्रिया थोड़ी धीमी चल रही है.

सुबह नौ बजे तक अनुमंडल के बुंडू प्रखंड में 15.3%, सोनाहातु में 14.8%, राहे में 14.2% एवं तमाड में 13.9% वोट पड़े हैं.