पाकुड़:- पाकुड़ 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन ने मैराथन दौड़ का आयोजन किया। दौड़ को डीसी मृत्युंजय कुमार बरनवाल एसपी प्रशांत कुमार डीडीसी मो.शाहिद अख्तर, एसडीओ हरिवंश पंडित समेत अन्य पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मैराथन दौड़ सिद्धू कान्हु मुर्मू पार्क के समीप से शुरू होकर सोनाजोड़ी होते हुए सिद्धू कान्हु मुर्मू पार्क के समीप समाप्त हुई। दौड़ में संगीता मरांडी प्रथम,फूल कुमारी मड़ैया द्वितीय, पुष्पा हांसदा तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया। वहीं ब्रेनटिश मरांडी दुमका प्रथम स्थान पर कब्ज़ा जमाया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को पुरस्कार में साइकिल दी गई। दूसरे और तीसरे स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।


गणतंत्र दिवस को लेकर पाकुड़ में मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

डीसी ने मैराथन दौड़ के आयोजन का मकसद देश के लिए युवाओं को उनके दायित्व के लिए जागृत करना है। समाज में एकता व सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे इसके लिए हम सबों को मिलकर प्रयास करना होगा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर सभी लोगों ने शपथ लिया और मतदाताओं से अपील की आने वाले चुनाव में सभी मतदाता अपने मत का उपयोग करें । मौके पर सभी ने स्वीप कार्यकम के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया।


गणतंत्र दिवस को लेकर पाकुड़ में मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन