Hindi News / नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जताया शोक,कहा-झारखंड की राजनीति में हुई अपूरणीय क्षति

मंत्री सुदिव्य सोनू का असामयिक निधन : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जताया शोक,कहा-झारखंड की राजनीति में हुई अपूरणीय क्षति

Edited By:  |
mantri sudivya sonu ka asamayik nidhan mantri sudivya sonu ka asamayik nidhan

रांची:झारखंड केनेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अचानक सुबह दुख भरी खबर मिलने के बाद काफी गहरा धक्का लगा है. उन्होंने कहा कि वह भी गिरिडीह के रहने वाले थे और मैं भी उसे क्षेत्र का निवासी हूं. इसलिए अमूमन हमारी मुलाकात और बातचीत होती रहती थी. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विधानसभा में भी सत्र के दौरान वह अपने वक्तव्य से सभी को प्रभावित करते थे. उन्होंने बताया कि सुदिव्य सोनू काफी कुशल व्यवहार के थे. उनके निधन से झारखंड की राजनीति में अपूरणीय क्षति हुई है. उन्होंने पीड़ित परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और कहा कि दिवंगत मंत्री को ईश्वर के चरणों में स्थान मिले और परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में हिम्मत मिल सके.