हाजीपुर : खबर है हाजीपुर से जहां खूबसूरत महिला को देख पीछे पड़ा मनचला तो महिला ने अपनी आबरू बचने के लिए सड़क पर खड़े ट्रैफिक पुलिस से शिकायत कर दी। जवान ने जैसे ही आरोपी को पकड़ा चाहा तो उसने धारदार हथियार से जवान पर जानलेवा हमला कर दिया। वहीँ मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को धर दबोचा।
मामला हाजीपुर के गांधी चौक इलाके का है जहां पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक मनचले ने ट्रैफिक जवान पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू जवान के हाथ मे लगी जिससे वह घायल गया। शोरगुल सुन मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। जानकारी मिल रही है कि लालगंज की रहनेवाली महिला कुछ सामान खरीदने लालगंज से हाजीपुर आई थी। महिला को देख कर आरोपी युवक उसके पीछे पड़ गया था।
वहीँ आरोपी युवक और महिला को नगर थाना की पुलिस अपने साथ थाने ले आई और पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई।
