पटना- शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पटना के विकास भवन के मदनमोहन सभागार में शिक्षा विभाग की अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।इस बैठक में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

योजनाओं की प्रगति पर जोर

बैठक की अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर ने की। इस दौरान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।

योजनाओं की प्रगति पर जोर

माध्यमिक शिक्षा निदेशक आर. सज्जन ने विभागीय कार्यों और चल रही योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने, शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों के भविष्य को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि राज्य सरकार बिहार में शिक्षा व्यवस्था सुधार को लेकर लगातार सक्रिय है और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट