सासाराम में बड़ी कार्रवाई : अंचलाधिकारी आकाश कुमार रोनियार निगरानी के हत्थे चढ़े
सासाराम अंचलाधिकारी आकाश कुमार रोनियार को निगरानी ने गिरफ्तार किया । बताया जा रहा है कि 3 लाख रुपए की डिमांड मामले में निगरानी ने सीओ के निजी आवास से 1 लाख 80 हज़ार रुपए लेते हुए किया गया गिरफ्तार। विभागीय कर्मचारी की शिकायत पर निगरानी ने किया कार्रवाई। भूमि की मोटेशन मामले में कार्रवाई।
रोहतास जिले के सासाराम में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंचलाधिकारी आकाश कुमार रोनियार को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, भूमि मोटेशन मामले में 3 लाख रुपये की रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी।
बताया जा रहा है कि विभागीय कर्मचारी की शिकायत पर निगरानी टीम ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए सीओ के निजी आवास से 1 लाख 80 हजार रुपये लेते हुए उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।निगरानी विभाग की इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई जारी है।
रोहतास से दयानंद तिवारी





