Hindi News / जमुई के इंजीनियर गोपाल कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, 4 ठिकानों पर छापेमारी

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई : जमुई के इंजीनियर गोपाल कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, 4 ठिकानों पर छापेमारी

Edited By:  |
Major action by EOU in Bihar Major action by EOU in Bihar

पटना- आर्थिक अपराध इकाई ने आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रामीण कार्य प्रमंडल झाझा के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। विशेष निगरानी न्यायालय से वारंट मिलने के बाद EOU की टीम ने पटना, जमुई समेत चार ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।छापेमारी के दौरान करीब 39 लाख 65 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। साथ ही लगभग 60 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण भी मिले हैं।

जांच में दानापुर स्थित करोड़ों रुपये की जमीन और निर्माणाधीन भवन से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए हैं। इसके अलावा जे बी मॉल में मौजूद दो व्यावसायिक दुकानों के कागजात भी EOU के हाथ लगे हैं।

EOU को छापेमारी में लक्जरी फ्लैट, कई प्लॉट, निवेश और अन्य संपत्तियों से जुड़े अहम दस्तावेज भी मिले हैं। जांच के दौरान हुंडई क्रेटा और हुंडई I-10 कार समेत कई संपत्तियों का खुलासा हुआ है।फिलहाल EOU की कार्रवाई देर शाम तक जारी है और जांच एजेंसी को इस मामले में आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

पटना से संजय कुमार