रांची : महाराष्ट्र की राजनीति में हुए फेरबदल पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अजित पवार समेत मंत्री बनने वाले सभी 9 विधायकों को उनके नव दायित्व हेतु बधाई और शुभकामनाएं दी है. बाबूलाल मरांडी ने मीडिया से भी अनुरोध करते हुए कहा कि इसे बगावत ना कहें या परिवारवाद वंशवाद और भाई भतीजावाद के विरुद्ध बिगुल है.
संभव है कि आने वाले समय में अन्य परिवार वादी दलों में भी इसी प्रकार की टूट हो क्योंकि योग्य लोगों को दरकिनार कर अक्षम लोगों को आगे बढ़ाने का हश्र यही होता है. साथ ही बाबूलाल मरांडी ने लोकतंत्र जिंदाबाद लिखा है.
