Madhubani:-बड़ी खबर मधुबनी से है..यहां हथियारबंद आठ से दस अपराधियों ने रेल कर्मी के घर में डकैती की वारदात को अंजाम दिया है और हथियार की नोक पर लाखों के जेवरात लेकर चलते बने हैं,इन अपराधियों ने घर में तोड़फोड़ भी की है.

मधुबनी में डकैतो ने महिलाओं के साथ मारपीट कर लाखों का आभूषण लेकर चलते बने..

डकैती की यह घटना नगर थाना के आदर्श नगर मुहल्ले की है। इस वारदात से घर के लोगों सहित इलाके में दहशत का माहौल है।पीड़िता की माने तो घर मे सिर्फ महिला और बच्चे मौजूद थे क्योंकि रेलकर्मी दयाराम पासवान बनारस में ड्यूटी कर रहे हैं.परिवार के अन्य पुरुष सदस्य भी बनारस गए हुए हैं।बीती शाम अचानक हथियार से लैस अपराधियों ने घर मे घुसकर महिला से मारपीट करने लगा और फिर घर के आलमीरा से जेवरात लूट लिया।किचेन में घुसकर गैस जलाकर घर में आग लगाने का प्रयास किया।घर में मौजूद महिला भागकर जान बचाई। भगने के दौरान एक बच्चे का पैर कट गया।सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।पिस्टल लिए अपराधियों ने वीडियो बनाकर अपने फेस बुक पर डाला है जो तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़िता ने दो अपराधियों की पहचान की है।वायरल वीडियो में दो अपराधियों की पहचान की है।