मधुबनी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म : पुलिस ने 2 आरोपी को किया गिरफ्तार, बड़ी बहन के साथ भी....

Edited By:  |
Reported By:
madhubani me nabalig se samuhik duskarm madhubani me nabalig se samuhik duskarm

मधुबनी : खबर है मधुबनी से जहां नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी मिल रही है कि नाबालिग लड़की घर के पास ही लगे मेले में घूमने गई थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। वहीँ घटना के बाद जब लड़की अपने घर पहुंची तो परिजनों को मामले की जानकारी दी।

मामला मधुबनी के हरलाखी थाना इलाके की बतायी जा रही है जहां मेला घूमने गई नाबालिग से इलाके के ही कुछ मनचलों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित लड़की ने वारदात के बाद घर आकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। इस दौरान पूरे घर में कोहराम मच गया। इस मामले को लेकर लड़की की मां ने थाना में तीन नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा दिया।

मामला दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपी मो. जीवरील उर्फ सोनू व मो. जफर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। वहीँ जानकारी मिल रही है कि डेढ़ वर्ष पूर्व पीड़ित लड़की की बड़ी बहन के साथ भी इसी प्रकार की घटना हुई थी।


Copy