Hindi News / लोहरदगा में डोभा में डूबने से 2 बच्चों की गई जान, घटना से...

मचा कोहराम : लोहरदगा में डोभा में डूबने से 2 बच्चों की गई जान, घटना से सनसनी

Edited By:  |
Reported By:
macha kohram macha kohram

लोहरदगा : बड़ी खबर लोहरदगा से जहां भंडरा थाना क्षेत्र के टोटो बड़का टोली गांव में भुतहा डोभा में नहाने के दौरान डोभा में डूबने से दो भाइयों की मौत हो गई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. सूचना मिलते ही भंडरा थाना की पुलिस पहुंच कर मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.


दरअसल भंडरा थाना क्षेत्र के टोटो बड़का टोली गांव में भुतहा डोभा में डूबने से स्थानीय निवासी कार्तिक उरांव के 8 वर्षीय पुत्र श्रीकांत और 10 वर्षीय श्रीनाथ की मौत हो गई है. दोनों भाई नहाने के लिए डोभा में गए हुए थे. इसी दौरान दोनों की डूबने से मौत हो गई. घर वालों को काफी देर बाद इसकी जानकारी हुई. जिसके बाद दोनों को डोभा से निकालकर इलाज के लिए भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां पर चिकित्सकों ने जांच के उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया .


घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. किसी को समझ में नहीं आ रहा कि आखिर ऐसा कैसे हो गया. दोनों भाइयों की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है. सूचना मिलते ही भंडरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है. पुलिस ने परिजनों का बयान भी लिया है. साथ ही पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई भी की जा रही है.