मां ने घोंटा ममता का गला : वैशाली में 2 सगी बहनों की हत्या से सनसनी, हिरासत में आरोपी

Edited By:  |
maa ne ghonta betiyon ka gala maa ne ghonta betiyon ka gala

वैशाली : खबर है वैशाली जिले से जहां कलयुगी मां ने ही ममता का गला बड़ी ही बेदर्दी से घोंट दिया। दो सगी बहनो की एक साथ हत्या से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीँ सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को दबोच लिया है। साथ ही पूरे मामले की जाँच में जुट गई है।


मामला सराय थाना क्षेत्र रहा है जहां मणी भकुरहर गांव में दो सगी बहनों की हत्या उसकी मां द्वारा ही कर दी गई है। दोनों सगी बहन की एक साथ हत्या कर देने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। घटना की सूचना पर पहुंची सराय थाना के पुलिस अधिकारी ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। दोनो सगी बहन सराय थाना क्षेत्र के मणी भकुरहर गांव निवासी नरेश बैठा की पुत्री है। जिसका सगी मां ने ही मुंह दबा कर हत्या कर दिया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। मां ने दोनों पुत्री की हत्या करने की बात पुलिस के सामने स्वीकार की है। आरोपी मां रिंकू देवी को सराय थाने की पुलीस ने गिरफ्तार कर पुछताछ कर रहा है हालाकी दोनों मृतका के पिता नरेश बैठा फरार हो गया है।

जानकारी मिल रही है कि मृतका रौशनी कुमारी जिसकी उम्र 14 वर्ष है उसने इसी साल बिहार बोर्ड मैट्रिक पास की थी। जबकि दूसरी तन्नू कुमारी जिसकी उम्र 12 वर्ष की है वो फिलहाल 9 नौवीं की छात्रा है। सूचना पर पहुंची सराय थाने की पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है एवं मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दिया।

ऋषभ की रिपोर्ट


Copy