लोहरदगा : जिले के बीएस कॉलेज के पास बने बीएस कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम का अगले साल 3 जनवरी 2024 को भव्य उद्घाटन होगा. कार्यक्रम में कई गणमान्य लोगों के साथ देश के कई जाने-माने क्रिकेटर भी भाग लेंगे. इसको लेकर जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है.



जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष और रास सदस्य धीरज प्रसाद साहू ने बताया कि कार्यक्रम में जाने-माने क्रिकेटर हरभजन सिंह और वीरेन्द्र सहवाग भी शामिल होंगे. दोनों ही क्रिकेटरों ने इसके लिए अपनी सहमति प्रदान कर दी है. दोनों ही क्रिकेटर ने लोहरदगा आने को लेकर काफी रोमांचित हैं. उन्होंने व्यक्तिगत रूप से दोनों क्रिकेटरों से मुलाकात की थी. उद्घाटन समारोह को लेकर संगठन द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है. इस कार्यक्रम में कई फिल्मी सितारों, गणमान्य लोगों, खेल जगत से जुड़े हुए लोगों और अन्य लोगों के भी शामिल होने की उम्मीद की जा रही है.