PATNA : चिराग पासवान की पार्टी LJP(R) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हो गयी है। इस मीटिंग में पार्टी सुप्रीमो चिराग पासवान के साथ-साथ तमाम बड़े नेता शामिल हुए। श्री कृष्ण चेतना परिषद में आयोजित इस मीटिंग में सांसद शांभवी चौधरी, राजेश वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी समेत कई जिलाध्यक्ष भी शामिल हुए।

आगामी चुनाव के साथ-साथ कई मुद्दों पर हुआ मंथन, संगठन को मजबूत बनाने पर भी हुई चर्चा

इस बैठक में आगामी 28 नवंबर को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने और प्रदेश भर में संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई. जहां सभी नेताओं ने अपने अहम सुझाव दिए। गौरतलब है कि 28 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में लोजपा (रामविलास) की एक बड़ी रैली होगी, जिसे सफल बनाने को लेकर चर्चा हुई।

आगामी चुनाव के साथ-साथ कई मुद्दों पर हुआ मंथन, संगठन को मजबूत बनाने पर भी हुई चर्चा

इस मौके पर चिराग पासवान ने अपने दिल की भी बातें रखी और कहा कि कुछ लोग उनको और उनके प्रधानमंत्री के बीच दूरी पैदा करना चाहते हैं जिसमें वह कभी कामयाब नहीं होंगे. प्रधानमंत्री के साथ किसी भी तरीके के विवाद में जाएं, वह संभव नहीं है। वहीं, उन्होंने कहा कि झारखण्ड में एक सीट मिलने से वे खुश हैं। उन्होंने चतरा की सीट मिलने पर खुशी जाहिर की।