Hindi News / कुरूमखेता जंगल से दो उग्रवादी गिरफ्तार,AK-47 समेत अन्य हथियार और मोबाइल बरामद

लातेहार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : कुरूमखेता जंगल से दो उग्रवादी गिरफ्तार,AK-47 समेत अन्य हथियार और मोबाइल बरामद

Edited By:  |
latehar police ko mili badi kamyabi latehar police ko mili badi kamyabi

लातेहार:लातेहार पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कुरूमखेता जंगल से दो उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया है. उग्रवादियों के पास से हथियार और कारतूस का जखीरा बरामद किया गया है. मैगजीन समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की भी बरामदगी हुई है. दस्ता का मुख्य सदस्य शंकर राम फरार होने में सफल रहा.

संभावित ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन जारी

जिला से उग्रवादियों का पांव उखाड़ने को लेकर पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है. इसी क्रम में छिपादोहर थाना क्षेत्र के कुरुमखेता जंगल से दो उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार उग्रवादी प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन JJMP के सक्रीय सदस्यों हैं. गिरफ्तार उग्रवादियों के निशानदेही पर पुलिस टीम को AK-47 समेत 3 हथियार, 9 मैगजीन, 318 जिन्दा कारतूस, 2 वाकी टॉकी, 2 राउटर, 5 मोबाइल समेत अन्य सामग्री बरामद किया गया है.

नक्सली वारदात अंजाम देने से पहले नाकाम

पुलिस की इस सफलता पर लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि शंकर राम अपने दस्ता सदस्यों के साथ कुरुमखेता जंगल में किसी बड़े नक्सली वारदात को अंजाम देने के फिराक में था. सूचना सत्यापन के बाद थाना प्रभारी मनिका और छिपादोहर के संयुक्त नेतृत्व में ऑपरेशन ड्रेगन 228 लॉन्च किया गया. जिसमें जिलाबल के साथ आईआरबी 04 अलावे सैट 42 और 137 के जवान शामिल रहे.

दस्ता के मुख्य सदस्य की तलाश जारी

ऑपरेशन के बीच दो संदिग्ध लोगों को कब्जे में लेकर पूछताछ की गई. मनोज लोहरा, पांकी थाना क्षेत्र के ताल निवासी और महादेव सिंह लातेहार सदर थाना क्षेत्र निवासी के रूप में पहचान हुई. इनके निशान देही पर कई अत्याधुनिक हथियार, मैगजीन, जिन्दा कारतूस व अन्य सामग्री बरामद की गई. बताते चलें कि पार्टी सुप्रिमो पप्पू लोहरा के इनकाउन्टर के बाद पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. हालांकि दस्ता का मुख्य सदस्य शंकर राम की तलाश जारी.