लातेहार : धनबाद जेल में अमन सिंह की हत्या के बाद लातेहार मंडलकारा में सुरक्षा एवं सतर्कता को लेकर एसडीएम मो0 परवेज के नेतृत्व में देर रात छापेमारी की गयी. जेल में किसी भी प्रकार की कोई आपत्तिजनक सामान मिलने की सूचना नहीं है.


SDM के नेतृत्व में हुई छापेमारी में कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं

लातेहार जेल में मंगलवार देर रात मो0 परवेज के नेतृत्व में छापेमारी की गई. इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार मिश्र, सदर थानेदार आशुतोष कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल शामिल रहे. छापेमारी के दौरान कारागार के सभी वार्डों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया. हालांकि कारागार से किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री की बरामदगी की सूचना नहीं है. पुलिस सूत्रों की मानें तो जेल में छापेमारी को लेकर राज्य स्तर से निर्देश प्राप्त हुआ था. इसमें सुरक्षा एवं सतर्कता को लेकर टीम गठित कर छापेमारी की गई.