लातेहार : जिला में रथयात्रा का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है. जिले के ऐतिहासिक स्थल कामतागढ़ में स्थानीय समेत विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रभु जगरनाथ,बलराम और माता सुभद्रा की विधिवत पूजा अर्चना करते रहे. इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण से इलाका गुंजायमान रहा. इसके बाद मंगला आरती के बाद भगवान जगरनाथ,बल्लभ और माता को विधि विधान से सुसोजित रथ में सवार कर रथयात्रा का आरंभ किया गया. यहां अनेकों श्रद्धालुओं ने रस्सी खींच पुण्य के भागी बने.

प्रभु जगरनाथ अपने भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ गये मौसीबाड़ी

बता दें कि रथयात्रा का आरंभ टोरी स्टेट के राजा रहे स्वर्गीय कुंवर जगतमोहन जगधात्रीनाथ शाहदेव द्वारा वर्ष 1870 में की गई थी जो करीब 155 वर्ष पुराना है. अब राजा के वंशज के देखरेख में रथयात्रा निकाली जाती रही है.