Hindi News / पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 3 बच्चों की मौत, परिवार पर...

लातेहार में बड़ा हादसा : पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 3 बच्चों की मौत, परिवार पर टूटा दु:खों का पहाड़

Edited By:  |
Reported By:
latehar mai bada hadsa latehar mai bada hadsa

लातेहार : इस वक्त की बड़ी खबर लातेहार जिला से है जहां बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत नगड़ा गांव में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 3 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंच कर अग्रेतर कार्रवाई शुरु कर दी है.

घटना को लेकर ग्रामीण संतोष ने बताया कि खाली जगह में बच्चे खेल रहे थे. इसी दौरान पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई. बताया गया है कि ग्रामीणों द्वारा मशीन की मदद से पानी को सुखाया गया और बच्चों को बाहर निकाला गया. लेकिन तब तक तीनों बच्चों ने दम तोड़ चुका था. मृतकों में 6 वर्षीय रिशु कुमार, 6 वर्षीयसूरज कुमारऔर 7 वर्षीयगोलू कुमार शामिल है.

बताया गया है कि उक्त गड्ढा टोरी-शिवपुर रेल निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार द्वारा मिट्टी निकाला गया था. किन्तु कार्य पूरा होने के बावजूद गड्ढा नहीं भरा गया. इसी वजह से ये हादसा हुई है. इधर घटना से परिजनों में दु:ख का पहाड़ टूट पड़ा है. लोगों का रो-रो कर बुरा बना है. वहीं घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस घटना स्थल पहुंच कर अग्रेतर कार्रवाई शुरु कर दी है. वहीं घटना में प्रशासनिक उदासीनता का आरोप भी ग्रामीणों द्वारा लगाते हुए आक्रोश व्यक्त किया गया है.