दुमका: बड़ी खबर दुमका से जहांतालझारी थाना क्षेत्र के जंगलपुर एवं मचला में वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से चल रहे आरा मिलों को ध्वस्त कर दिया.
डीएफओ अभिरूप सिन्हा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने तालझारी थाना क्षेत्र के जंगलपुर एवं मचला में अवैध आरा मिलों को ध्वस्त किया. आरा मिल में लगे उपकरणों और अवैध लकड़ी को वन विभाग की टीम ने जब्त कर लिया है. तावड़तोड़ छापेमारी से जरमुंडी प्रखंड के लकड़ी माफियाओँ में हड़कंप मच गया है.
