कोसी नदी में नहाने के दौरान हादसा : 2 बच्चो की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

Edited By:  |
Reported By:
kosi nadi me nahane ke dauran hadsa kosi nadi me nahane ke dauran hadsa

सुपौल : खबर है सुपौल से जहां नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय तैराकों ने खोजबीन शुरू की जिसके बाद दोनो बच्चो के शव को कोसी नदी से बाहर निकाला गया।

मामला सदर थाना क्षेत्र के बसबिट्टी पंचायत के भुराही वार्ड नंबर 11 से है जहां रविवार का व्रत कर रही महिलाओं के द्वारा कोसी नदी में स्नान किया जा रहा था। महिलाएं अपने पूजा पाठ में व्यस्त थी इसी दौरान दो बच्चे कोसी नदी में नहाने के लिए उतर गए। पूजा पाठ खत्म होने के बाद जब महिलाओं ने अपने बच्चों को खोजना शुरू किया तो 2 बच्चा गायब था वो कही नही मिला। जिसके बाद लोगों को समझने में देर नहीं कि कहीं बच्चा कोसी के गहरे पानी में डूब तो नहीं गया। स्थानीय तैराकों ने खोजबीन शुरू की जिसके बाद दोनो बच्चो के शव को कोसी नदी से बाहर निकाला गया।

मरने वालों में करण कुमार उम्र 12 वर्ष जो अपने माता पिता का अकेला संतान था वहीं दूसरा आशीष कुमार उम्र 10 वर्ष शामिल है। अपने बच्चों की आयु और स्वास्थ्य जीवन के लिए रविवार का व्रत कर रही पीडित महिलाओं का रो रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद स्थानीय कर्मचारी द्वारा जांच शुरू कर दी गयी है ताकि पीड़ित परिवार को राहत मिल सके।


Copy