Hindi News / मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई,एक दूसरे को दी बधाईयां

कोल्हान में ईद की धूम : मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई,एक दूसरे को दी बधाईयां

Edited By:  |
kolhan mein eid ki dhoom kolhan mein eid ki dhoom

जमशेदपुर:पूरे कोल्हान में ईद-उल-फितर उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. सभी मस्जिदों में आज विशेष नमाज अदा की गई. भारत में 30 दिनों के रमजान के रोजों के समापन के बाद आज देशभर में हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फितर मनाई जा रही है.

शुक्रवार शाम को चांद दिखने के बाद मुस्मिल समुदाय में खुशी की झलक देखी गयी. वहीं, जमशेदपुर हल्दीपोखर समेत पूरे कोल्हान के मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की गई और लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दिए.