कोडरमा : बड़ी खबर कोडरमा से जहां विधायक डॉ. नीरा यादव के सुरक्षा में तैनात एक हवलदार के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. आज सुबह अचानक तीन युवक विधायक आवास पहुंच कर दरवाजा जोर जोर से पीटने लगे. जब हवलदार किशोर दांगी ने मना किया तब युवक मारपीट पर उतारू हो गया और हवलदार के साथ मारपीट करने लगा और उसकी वर्दी भी फाड दी.

3 व्यक्तियों ने MLA की सुरक्षा में तैनात हवलदार के साथ की मारपीट, पूरी घटना CCTV में कैद


युवक ने हवलदार का हथियार भी छीनने का प्रयास किया है. हालांकि दो युवक मौके से फरार हो गुए. तीसरा युवक भी हवलदार के साथ मारपीट करने के बाद फरार हो गया. हवलदार के साथ मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. विधायक नीरा यादव ने इसे साजिश करार दिया है और कहा है कि उन्हें डराने के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. लेकिन वे इस तरह की घटनाओं से डरने वाली नहीं हैं.