Hindi News / प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखने पर मां को सताया डर, बेटे की...

कोडरमा में आर्यन हत्याकांड का खुलासा : प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखने पर मां को सताया डर, बेटे की कर दी हत्या

Edited By:  |
koderma mein aryan haytakand ka khulasa koderma mein aryan haytakand ka khulasa

कोडरमा:जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है.धरवरियावार गांव मेंसात वर्षीय आर्यन कुमार के अपहरण मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. बच्चे का शव कुएं से बरामद किया गया था. पुलिस की जांच पड़ताल में खुलासा हुआ है कि बच्चे की मां और उसके दो प्रेमी कातिल निकले. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

बेटे ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया था मां को

इस जघन्य अपराध के पीछे का कारण यह था कि घटना वाले दिन कि बेटे ने कमरे में आपत्तिजनक हालत में मां और उसके प्रेमी को साथ देख लिया था. मां को डर था कि वह इस बारे में किसी को भी बता देगा. इसी डर के चलते मां और उसके प्रेमियों ने पूरी साजिश के तहत बच्चे की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को पास के कुएं में फेंक दिया.

वारदात को छुपाने के लिए मां ने रचीमनगढ़ंत कहानी

इस पूरी वारदात को छुपाने के लिए महिला ने एक मनगढ़ंत कहानी गढ़ते हुए पुलिस को बताया कि दो नकाबपोश अराधी घर में घुसे थे और बच्चे का अपहरण कर लिया. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने शक के आधार पर बच्चे के आरोपी फूफा अशोक यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पुलिस टीम ने आरोपी फूफा अशोक यादव की निशानदेही पर अपहृत बच्चा आर्यन कुमार का शव कुएं से बरामद किया. पूछताछ के दौरान उसने पूरे मामले की पोल खोल गई. दरअसल, बच्चे की मां और फूफा का अवैध संबंध था. पुलिस ने महिला और उसके एक अन्य सहयोगी को भी फिर हिरासत में लिया है.

एक अन्यअभियुक्त कीगिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी

गिरफ्‌तार अभियुक्त अशोक यादव का पूर्व का अपराधिक इतिहास भी पाया गया है, जो डोमचांच थाना कांड सं0 03/24 से संबंधित है. अभियुक्त अशोक यादव पर अपनी पत्नी की भी हत्या करने का आरोप है. पुलिस टीम द्वारा इस घटना में संलिप्त रहे फरार अभियुक्त सोनु यादव उर्फ भगत यादव की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है.