खेसारी लाल यादव के गाने पर मचा बवाल : दो पक्षों में खूब चले लाठी-डंडे, रोकने पहुंची पुलिस की भी पिटाई

Edited By:  |
khesari lal yadav ke gaane par macha bawaal khesari lal yadav ke gaane par macha bawaal

गोपालगंज : खबर है गोपालगंज जहां भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव के गाने बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम को भी हंगामा कर रहे युवकों ने नहीं छोड़ा। पुलिस पर भी ग्रामीणों ने लाठी-डंडो से हमला कर दिया। जिसमे सब इंस्पेक्टर और 3 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।

मामला गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। जिसे देखते हुए घटनास्थल पर भारी संख्या में तैनाती की गई है। कुछ युवक खेसारी लाल यादव का गाना बजा रहे थे, जिसको लेकर विवाद शुरू हुआ। इस दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गये। एक पक्ष से भोला बीन और दूसरे पक्ष से राघो यादव, संजीव यादव और सत्यनारायण यादव जख्मी हो गये।

घटना की सूचना पाकर रात में बरौली थाने की पुलिस टीम सुरवल गांव में पहुंची। जहां उग्र ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। ग्रामीणों के हमले में पुलिस सब इंस्पेक्टर विनीत विनायक, सिपाही सुनील कुमार, अतिश कुमार, मनीष कुमार जख्मी हो गए। सभी घायलों का बरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया।


Copy