Mi-17-v5 हेलीकॉप्टर क्रैश के बाद की तस्वीर
आग और धुएं के बीच पड़े इस मलबे की ये तस्वीर उस दुखद हेलीकॉप्टर हादसे के बाद की है, जिस हादसे में देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत की मौत हो गई। साथ में सवार उनकी पत्नी मधुलिका रावत की भी मौत हो गई। ये हादसा तब हुआ, जब CDS, लेक्चर देने निलगिरी पहाड़ी स्थित डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज जा रहे थे। रास्ते में ही तमिलनाडु के कुन्नूर में वायुसेना की सबसे सुरक्षित माना जाने वाला हेलीकॉप्टर Mi17v5 क्रैश कर गया। हेलीकॉप्टर में कुल 14 लोग सवार थे। इस हादसे में CDS बिपिन रावत समेत 13 की मौत हुई। वायुसेना ने इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। हादसे के बाद मलबे की इस तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि ये भारतीय वायुसेना का सबसे सुरक्षित और विश्वसनीय कहे जाने वाला MI17V5 हेलीकॉप्टर रहा होगा। हेलीकॉप्टर का एक-एक हिस्सा बता रहा है कि हादसा कितना भीषण हुआ होगा।
यही वो हेलीकॉप्टर है, जिसका इस्तेमाल 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक में किया गया था। इसी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल 2008 में मुंबई आतंकी हमले में भी किया गया था। वहीं हाल ही में एक महीने पहले पीएम मोदी इसी हेलीकॉप्टर से केदारनाथ गए थे। वहीं पीएम मोदी इसी हेलीकॉप्टर से लद्दाख भी जा चुके हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मूवमेंट के लिए भी इस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जाता है। आइए इस हेलीकॉप्टर की खासियत के बारे में बताते हैं।
Mi-17-v-5 हेलीकॉप्टर
रुस की कंपनी बनाती हैMi-17 हेलीकॉप्टर
वायुसेना केMi-17V5 हेलिकॉप्टर में दो इंजन होते हैं
नाइट विजन, ऑन बोर्ड वेदर रडार और ऑटो पायलट सिस्टम से लैस
Mi-17V-5 दुनिया के सबसे उन्नत ट्रांसपोर्ट हेलिकॉप्टरों में से एक है
36 लोग एक साथ इस हेलीकॉप्टर में बैठ सकते हैं
मिसाइल हमला करने में भी सक्षम है ये हेलीकॉप्टर
S-8 रॉकेट से लैस रहता है हेलीकॉप्टर
250 किमी/प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार भर सकता है
6 हज़ार मीटर की ऊंचाई तक भर सकता है उड़ान
सैनिकों, हथियारों को ले जाने, पेट्रोलिंग, रेस्क्यू ऑपरेशनों के लिए इस्तेमाल
समुद्री मौसम और रेगिस्तानी परिस्थितियों में उड़ान के लिए डिज़ाइन किया गया
2016 में पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक में इस्तेमाल किया गया
2008 में मुंबई आतंकी हमले के वक्त भी इस्तेमाल किया गया था
1999 में ऑपरेशन सफेद सागर में भी इस्तेमाल किया गया था
वायु सेनाMi-17V-5 को बतौर वीआईपी चॉपर इस्तेमाल करती है
बिना हवाई पट्टी वाले इलाके में वीआईपी मूवमेंट इसी हेलिकॉप्टर के ज़रिए किया जाता है
पीएम मोदी लद्दाख, केदारनाथ जैसे इलाकों में इसी हेलिकॉप्टर के ज़रिए गए थे
रक्षा मंत्री जैसे वीवीआईपी इसी हेलिकॉप्टर में सुदूर इलाकों में जाते हैं
बहरहाल भारतीय वायुसेना का सबसे सुरक्षित माना जाने वालाmi17v5के क्रैश होने के बाद हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। लेकिन इस हादसे ने देश केcds बिपिन रावत को हमसे छीन लिया, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती है।

