जोगबनी : बड़ी खबर सामने आ रही है जोगबनी से जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने बंधन बैंक कर्मी से लूट को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर बैंक कर्मी के बैग में पड़ा सारा पैसा उड़ा कर चलते बने। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई।
मामला जोगबनी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां टिकुलिया बस्ती के समीप बाईक सवार अपराधियों ने बैंक कर्मी को निशाना बनाते हुए उसके पास से कैश से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बैंक कर्मी से लगभग 60 से 70 हजार रूपए की लूट की गई है।
अपडेट जारी

