जेएमएम के फैसले का अन्नपूर्णा देवी ने किया स्वागत : द्रौपदी मुर्मू के प्रति अपना समर्थन जता कर जेएमएम ने राष्ट्रपति पद जैसे संविधानिक पद की गरिमा को रखा कायम- अन्नपूर्णा देवी

Edited By:  |
Reported By:
jmm ke faisle kaa annapurnna devi ne kiya swagaat jmm ke faisle kaa annapurnna devi ne kiya swagaat

कोडरमा: केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को जेएमएम द्वारा समर्थन देने की घोषणा का स्वागत किया है. कोडरमा में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि जेएमएम के समर्थन की उन्हें पहले से भी उम्मीद थी. देर से ही सही द्रौपदी मुर्मू के प्रति अपना समर्थन जता कर जेएमएम ने राष्ट्रपति पद जैसे संविधानिक पद की गरिमा को कायम रखा है.

इसके अलावा अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड के सभी सांसद और विधायक से द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद को भी दलगत भावना से ऊपर उठकर इन संवैधानिक पद की गरिमा बनाये रखने के लिए मतदान करना चाहिए. उन्होंने कहा कि पहली बार देश में किसी आदिवासी महिला को देश की सर्वोच्च पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है.ऐसे में एकजुटता के साथ सभी को उनका समर्थन करना चाहिए.


Copy