'जिंदा रहूंगी तो बचपन के प्यार के साथ' : पति को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई युवती, जानें पूरा मामला


बक्सर : खबर है बक्सर से जहां एक युवती शादी के बाद अपने पति को छोड़ कर बचपन के प्यार संग फरार हो गई। वहीँ पति ने घर पर पत्नी को ना पाकर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करा दिया। मामला दर्ज होते ही प्रेमी संग भागी महिला को पुलिस ने झारखंड के जमशेदपुर से बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान भी महिला अपने पति के साथ नहीं रहने की बात पर अड़ी रही।
झारखण्ड पुलिस ने महिला को बक्सर पुलिस के हवाले कर दिया। यहां भी विवाहिता अपने पति के साथ नहीं रहने की बात पर अड़ी रही। उसने अपने प्रेमी के साथ ही रहने के लिए जिद पकड़ ली। उसने कहा- अब प्रेमी के साथ ही जिंदा रहूंगी या मर जाऊंगी। मामले का खुलासा होने के बाद ससुराल वाले भी महिला को रखने के लिए तैयार नहीं थे। जिस पर थाने ने दोनों के परिवार को बुला कर लिखित समझौता कराकर प्रेमी के संग रहने के लिए भेज दिया गया।
जानकारी मिल रही यही कि महिला की शादी एक साल पहले हुई थी। उसका कहना है कि उसे पति के साथ नहीं रहना, वो पीटता है, दिव्यांग है। इसलिए 3 दिन पहले अपने प्रेमी मनजीत कुमार को फोन कर बुलाया और दोनों उसकी दीदी के यहां टाटा चले गए।