रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज राज्यवासियों को 206 एंबुलेंस की सौगात दी है. नामकुम के आईपीएच कैंपस में एंबुलेंस लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है. मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का पौधा देकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम में मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक राजेश कच्छप, एसीएस अरुण सिंह , सीएम की प्रधान सचिव वंदना दादेल, सचिव विनय चौबे मौजूद .
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी कई योजनाओं का शुभारंभ किया. सीएम ने राज्य को 206 नई एंबुलेंस की सौगात दी है. सभी एंबुलेंस अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. 38 दंत चिकित्सकों को सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र मिला है. सीएम ने ममता वाहन एप को लॉन्च किया. तीन पोर्टल का भी शुभारंभ किया.
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा जब हम कोविड काल में थे तो झारखंड में एक भी आरटीपीसीआर लैब नहीं था. आज 15 आरटीपीसीआर लैब है. 11 हजार ऑक्सीजन बेड. जीनोम सिक्वेंस मशीन भी लगा दिया है.
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मानव संसाधन की कमी के बीच 173 एमएमबीएस 217 आयुष और अब 38 दंत चिकित्सक की नियुक्ति कर रहे हैं.उन्होंने कहाब्लड के चारों कॉमोनेंट को अलग करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सात जिलों का चयन किया गया है. आने वाले दिनों में सभी 24 जिलों में बनेगा.एक दिन स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में झारखंड देश का अग्रणी राज्य बनेगा.
मुख्यमंत्री ने आज38 दंत चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र दिया है.बोकारो के 4 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र मिला है.रीजनल ब्लड ट्रांसमिशन का सीएम हेमंत सोरेन ने ऑनलाइन उद्घाटन किया है.
स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले लोगों को सीएम हेमंत ने सम्मानित किया है.
धनबाद और देवघर में ब्लड संग्रह केंद्र का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया है. मुख्यमंत्री ने धनबाद सिविल सर्जन से ऑन लाइन बात की.
