रांची : झारखंड विधानसभा मानसून सत्र का आज छठा और अंतिम दिन है. आज सदन की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्ष द्वारा राजभवन मार्च पर सवाल उठाया गया. वहीं भाजपा विधायकों ने सदन में जोरदार हंगामा किया. स्पीकर ने बार बार सदस्यों को अपने सीट पर बैठने के लिए कहा लेकिन विपक्ष के सदस्यों ने हंगामा करते रहे. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.
आज सदन की कार्यवाही शुरु होने पर विधायकदीपिका पांडे सिंह ने विपक्ष द्वारा राजभवन मार्च पर सवाल उठाया है और कहा है की राजभवन के माध्यम से विपक्ष सदन की कार्यवाही बाधित करने का प्रयास कर रही है.
वहीं विधायकप्रदीप यादव ने केंद्र के बकाए का मामला सदन में उठाया. केंद्र प्रायोजित योजनाओं के22सौ करोड़ बाकी है. विभागीय मंत्री रामेश्वर उरांव ने इसका जवाब दे रहे थे. इसी बीच बीजेपी सदस्यों का हंगामा शुरू हो गया. वेल में आकर भाजपा एमएलए हंगामा करने लगे.
निरल पूर्ति ने पीएचसी में दवाओं की आपूर्ति नहीं होने का सवाल सदन में उठाया. 2015 -16 में 670 लाख की दवाई खरीदी गई. 2021 में चार गुना ज्यादा पैसों की दवाएं खरीदी गई.
वहीं विधायक विरंचि नारायण ने कहा कि सत्र शुरू होने के साथ सामने आई भ्रष्ट्राचार विधि व्यवस्था नियोजन नीति काला कानून जैसे मुद्दे पर सीएम जवाब दे. नहीं तो हम प्रश्न का बहिष्कार करते हैं.
बीजेपी सदस्य रिपोर्टिंग टेबल पर पीट पीट कर विरोध जताते रहे. विधानसभा अध्यक्ष बार बार सभी से आसान पर जाने का आग्रह करते रहे. लेकिन विपक्ष के सदस्यों ने हंगामा करते रहे. इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.
